एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में एनुअल स्पोर्ट्स कंपटीशन 26 दिसंबर से: तैयारियां पूरी, होनहार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में एनुअल स्पोर्ट्स कंपटीशन 26 दिसंबर से: तैयारियां पूरी, होनहार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

संतकबीरनगर। जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान एसआर इंटरनेशनल एकेडमी, नाथनगर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (एनुअल स्पोर्ट्स कंपटीशन) का शुभारंभ 26 दिसंबर 2025 से होगा।

प्रतियोगिता में एकेडमी के होनहार छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जय चौबे होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी शिरकत करेंगे। उद्घाटन एसआर के एमडी एवं पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी की मौजूदगी में होगा। प्रतियोगिता का समापन 27 दिसंबर को होगा, जहां विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टग ऑफ वार, वॉलीबॉल सहित दर्जनों इवेंट्स में चारों हाउस ब्लू, रेड, ग्रीन और येलो के खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। एमडी राकेश चतुर्वेदी के निर्देश पर आयोजन को भव्य एवं अनुशासित बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी ने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल खेल नहीं, बल्कि छात्रों में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता एवं शारीरिक फिटनेस विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राएं उत्साह से लबरेज हैं और अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित करने के लिए तैयार हैं।दो दिवसीय इस महोत्सव में न केवल एकेडमी के खिलाड़ी अपनी क्षमता दिखाएंगे, बल्कि यह आयोजन शिक्षा के साथ खेल को संतुलित रूप से बढ़ावा देने की संस्थान की प्रतिबद्धता को भी दर्शाएगा।

 

Previous articleबूथों का सघन निरीक्षण: डीएम आलोक कुमार ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति जांची, दिए सख्त निर्देश
Next articleयातायात माह-2025: गोण्डा पुलिस ने मूक-बधिर व्यक्तियों से संवाद के लिए सांकेतिक भाषा एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here