चिलुआताल पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

चिलुआताल पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

गोरखपुर। थाना चिलुआताल पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 315 बोर का देशी तमंचा बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान प्रिंस साहनी पुत्र गणेश साहनी, निवासी ग्राम कुशहरा, थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर को संदिग्ध हालत में देखा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध तमंचा मिला। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की गई।

इस मामले में थाना चिलुआताल पर मुकदमा संख्या 823/2025 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रवि राजन कुमार, कांस्टेबल विवेक यादव, कांस्टेबल अमरजीत यादव एवं कांस्टेबल सुजीत सिंह शामिल रहे। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Previous articleकिसान दिवस पर भव्य सम्मान समारोह: डीएम दीपक मीणा ने खाद कालाबाजारी पर कार्रवाई, नहर सफाई के दिए निर्देश
Next articleबढ़ती ठंड और शीतलहर: डीएम ने प्राथमिक विद्यालयों की छुट्टियां बढ़ाईं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here