कप्तानगंज पुलिस की मुस्तैदी: घर में चोरी करने वाला आरोपी मय माल गिरफ्तार

कप्तानगंज पुलिस की मुस्तैदी: घर में चोरी करने वाला आरोपी मय माल गिरफ्तार

बस्ती। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली। घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी प्रवीण यादव को पुलिस टीम ने चोरी का पूरा माल बरामद करते हुए गिरफ्तार कर लिया।मामला थाना कप्तानगंज पर दर्ज मुकदमा संख्या 234/2025, धारा 331(4), 305(A) BNS से संबंधित है।

वादी सुनीता पत्नी भरथराम, निवासी महुलानी बुजुर्ग ने 20 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर ने घर का ताला तोड़कर 8 अदद पीली/सफेद धातु के जेवर, एक मोबाइल एवं 9500 रुपये नकद चोरी कर लिए।पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 21 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 3:45 बजे रखिया मोड़ से आरोपी प्रवीण पुत्र रामसुगन यादव (उम्र 20 वर्ष), निवासी गड़हा ओझा, थाना कप्तानगंज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना कबूल की। उसके कब्जे से चोरी गया पूरा माल बरामद हुआ, जिसमें 2 अंगूठी (पीली धातु), 6 बिछिया, 1 पायल, 1 पाजेब (सफेद धातु), 1 मोबाइल, 9500 रुपये नकद, 1 मोटरसाइकिल, चाबियां, सरिया का टुकड़ा एवं पिलास शामिल हैं।

बरामदगी पर धारा 317(2) BNS बढ़ाई गई। आरोपी को न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कान्त के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय कुमार के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई। टीम में उ0नि0 राम आशीष प्रसाद, दुर्गेश यादव, हे0का0 प्रदीप सिंह, का0 श्यामजीत यादव एवं काशी कुमार शामिल रहे।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में खौफ पैदा हुआ है तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

 

Previous articleएसपी ने पैदल गस्त कर किया कोहरे में यातायात व्यवस्था का सघन निरीक्षण
Next articleडीएम हर्षिता माथुर ने दिव्यांग बच्चों को वितरित किए सहायक उपकरण, एनटीपीसी के सहयोग से 150 कम्बल भी बांटे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here