एसपी ने पैदल गस्त कर किया कोहरे में यातायात व्यवस्था का सघन निरीक्षण

एसपी ने पैदल गस्त कर किया कोहरे में यातायात व्यवस्था का सघन निरीक्षण

बस्ती। घने कोहरे एवं जाम की बढ़ती समस्या को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बस्ती ने अपर पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से पैदल गस्त कर यातायात व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।

थाना कोतवाली एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर पुलिस अधीक्षक स्वयं पहुंचे। बड़ेवन, पटेल चौक, पॉलिटेक्निक चौराहा, चैनपुरवा बायपास एवं मनौरी चौराहा जैसे व्यस्त एवं कोहरे से सर्वाधिक प्रभावित स्थलों पर यातायात की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।पैदल गस्त के दौरान कम दृश्यता, वाहनों की धीमी गति, जाम, अवैध पार्किंग एवं रूट व्यवस्था की कमियों की बारीकी से समीक्षा की गई। यातायात पुलिसकर्मियों को कोहरे में विशेष सतर्कता, गति नियंत्रण, फॉग लाइट्स अनिवार्य उपयोग, वैकल्पिक रूटों का प्रभावी प्रयोग एवं नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

क्षेत्राधिकारी सदर, यातायात एवं प्रभारी यातायात सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सर्दियों में कोहरा दुर्घटनाएं एवं जाम बढ़ाता है, इसलिए पुलिस पूरी तरह सजग है। नियमित गस्त, चेकिंग एवं प्रबंधन से जाम नियंत्रित एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। दुर्घटना संभावित स्थलों पर अतिरिक्त बल तैनात होगा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं।नागरिकों से अपील की कि कोहरे में सावधानी बरतें, गति सीमा पालन करें, फॉग लाइट्स उपयोग करें, अनावश्यक हॉर्न न बजाएं एवं यातायात नियमों का पालन करें। जनपद पुलिस के सक्रिय प्रयासों से कोहरे एवं जाम की समस्याओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा, आमजन को सुरक्षित आवागमन मिलेगा।

 

Previous articleथाईलैंड से गोल्ड मेडल जीतकर लौटे समीर खान व विवेक शर्मा: जीजेडआई कार्ट ने किया भव्य स्वागत
Next articleकप्तानगंज पुलिस की मुस्तैदी: घर में चोरी करने वाला आरोपी मय माल गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here