गुमशुदा बालक को महज 4 घंटे में बरामद, कोतवाली पुलिस की तत्परता से परिजनों को सौंपा

गुमशुदा बालक को महज 4 घंटे में बरामद, कोतवाली पुलिस की तत्परता से परिजनों को सौंपा

गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में घर से गायब हुए 15 वर्षीय बालक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मात्र चार घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की मुस्तैदी से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई तथा कोतवाली पुलिस की कार्यशैली की चारों ओर सराहना हो रही है।

जानकारी के अनुसार, 16 दिसंबर शाम करीब 5:30 बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक 15 वर्षीय बालक सुबह 10:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब पता न चला तो पुलिस की शरण ली।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने टीम गठित कर तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्रों में छानबीन, संभावित स्थानों पर पूछताछ एवं सक्रिय खोज से बालक को महज चार घंटे में ढूंढ निकाला।

बरामदगी के बाद बालक को परिजनों के हवाले कर दिया गया। बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों की आँखों से खुशी के आँसू छलक पड़े। उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता से उनका परिवार टूटने से बच गया।

पुलिस की इस संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने कहा कि गुमशुदगी की हर सूचना को गंभीरता से लिया जाता है तथा टीम दिन-रात मुस्तैद रहती है।

Previous articleपिपराइच में पुलिस के सहयोग से रक्तदान शिविरः 22 यूनिट रक्त संग्रहित हेल्पिंग फाउंडेशन की पहल, पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
Next articleगोरखपुर उरुवा में राष्ट्रीय अविष्कार परीक्षा का भव्य आयोजन: मेधावी बच्चों को मिला सम्मान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने थामा हौसला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here