पिपराइच में पुलिस के सहयोग से रक्तदान शिविरः 22 यूनिट रक्त संग्रहित हेल्पिंग फाउंडेशन की पहल, पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

पिपराइच में पुलिस के सहयोग से रक्तदान शिविरः 22 यूनिट रक्त संग्रहित

हेल्पिंग फाउंडेशन की पहल, पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण में मंगलवार को थाना पिपराइच क्षेत्र के जंगल धूषण में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा थाना पिपराइच पुलिस के सहयोग से लगाए इस शिविर का उद्देश्य आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं महादान की भावना को प्रोत्साहित करना था।

शिविर का शुभारंभ चौकी प्रभारी जंगल छत्रधारी उपनिरीक्षक विकास कुमार सिंह एवं चौकी प्रभारी कस्बा पिपराइच उपनिरीक्षक आशुतोष वर्मा ने किया। पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। कुल 22 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ, जो जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग होगा।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है। प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को आगे आकर यह महादान करना चाहिए। पुलिसकर्मियों की इस पहल से समाज में सकारात्मक संदेश गया है। स्थानीय लोगों ने शिविर की सराहना की और इसे प्रेरणादायी बताया।

यह आयोजन पुलिस की जनसेवा एवं मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण है। हेल्पिंग फाउंडेशन की इस मुहिम से क्षेत्र में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

Previous articleडीआईजी संजीव त्यागी ने साइबर अपराधों की समीक्षा की, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
Next articleगुमशुदा बालक को महज 4 घंटे में बरामद, कोतवाली पुलिस की तत्परता से परिजनों को सौंपा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here