ऑटोमोबाइल कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

ऑटोमोबाइल कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

देवरिया-कुशीनगर समेत कई जिलों में एक साथ कार्रवाई, दस्तावेजों की गहन जाँच

गोरखपुर। गोरखपुर के एक प्रमुख ऑटोमोबाइल कारोबारी एवं उनके सहयोगियों के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग ने मंगलवार सुबह बड़े स्तर पर छापेमारी की। कार्रवाई गोरखपुर के अलावा देवरिया एवं कुशीनगर जनपदों में भी एक साथ चल रही है।

सूत्रों के अनुसार, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद एवं प्रयागराज से आई आयकर विभाग की कई टीमों ने मेडिकल रोड स्थित ऑटोमोबाइल शोरूम, स्पोर्ट्स कॉलेज क्षेत्र में कारोबारी के आवास, गोलघर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में चार्टर्ड अकाउंटेंट कार्यालय तथा बरगदवां क्षेत्र की फैक्ट्री सहित कई स्थानों पर दबिश दी। वाराणसी नंबर की गाड़ियों से पहुँची टीमों ने शोरूम पर आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों के साथ जाँच शुरू की।

टीमें दस्तावेजों, लेन-देन, खातों एवं अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की गहन पड़ताल कर रही हैं। देवरिया एवं कुशीनगर में भी कारोबारी से जुड़े कार्यालयों-प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई जारी है।

आयकर विभाग की इस अचानक कार्रवाई से कारोबारी वर्ग में हड़कंप मच गया। फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जाँच के निष्कर्ष आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह कार्रवाई किस आधार पर की गई।

Previous articleविशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षणः रोल प्रेक्षक सिद्धार्थ जैन ने बूथों का निरीक्षण किया
Next articleडीआईजी संजीव त्यागी ने साइबर अपराधों की समीक्षा की, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here