छह साल के बेटे ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि तो भर आईं लोगों की आंखें

छह साल के बेटे ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि तो भर आईं लोगों की आंखें

कमाऊ सदस्य की मौत से बिखर गया परिवार, अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ी भीड़

उत्तर प्रदेश/संतकबीरनगर। महाकाल का दर्शन कर लौटते दौरान मगहर में हुए हादसे में पापर्टी डीलर बृजेश राव की हुई मौत की खबर जैसे ही कुशीनगर जिले के हाटा क्षेत्र के लंगडी गांव में पहुंची। वैसे ही पीड़ित के घर कोहराम मच गया। देर शाम शव गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन को भीड़ उमड़ पड़ी। गंडक नदी के किनारे छह साल के बेटे रेयांश ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोगों की आंखे भर आईं।

गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र के नेवास गांव निवासी रिश्तेदार सोनू सिंह ने बताया कि बृजेश राव तीन अन्य साथियों के साथ छह दिन पहले महाकाल दर्शन करने गए थे। कार से लोग दर्शन करके लौट रहे थे। संतकबीरनगर जिले के मगहर के पास हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर कंटेनर से टकरा गई। हादसे में बृजेश राव की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतक

बृजेश राव पापर्टी डीलर थे। गोरखपुर में किराए पर आवास लेकर परिवार के साथ रहते थे। छह माह पूर्व इनके बड़े भाई बबलू राव की कैंसर से मौत हो गई थी। परिवार में इनकी पत्नी पुनीता के अलावा छह साल का बेटा रेयांश और 13 साल साल का बेटा रेयांश और 13 साल की बेटी रीत राव है। जबकि बड़े भाई की पुत्री 19 वर्षीय खुशी और 15 वर्षीय महक की भी जिम्मेदारी इन्हीं के कंधों पर थी। भाभी गुड़िया रोते हुए बताई की कमाऊ देवर की

मौत से परिवार बिखर गया। रोते हुए यहीं कह रही थी कि महाकाल जाना उनके लिए काल साबित हो गया।

अंतिम दर्शन के लिए गांव वालों के साथ रिश्तेदार और शुभेच्छु पीड़ित के घर पहुंच गए। भाई राजू राव और रानू राव, पिता फुल बदन राव बिलख रहे थे। देर शाम शव का अंतिम संस्कार गंडक नदी के किनारे हुआ। छह साल के बेटे रेयांश ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी तो लोगों की आंखे भर आईं।

जाने पूरी घटना के बारे में

कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित पशु बाजार और रैना पेपर मिल के पास रविवार को बस्ती गोरखपुर की तरफ जा रही एक कार ट्रक में पीछे से जा कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार में सवार चालक सहित तीन अन्य लोग भायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।

चौकी इंचार्ज रजनीश राय ने • बताया कि 40 साल के बृजेश प्रताप राष पुत्र फूलबदन राव निवासी ग्राम लंगड़ी हाटा थाना हाटा जनपद कुशीनगर, श्रवण सक्सेना पुत्र स्वर्गीय शंकर प्रसाद 32 वर्ष निवासी गौर बरसता थाना खोराबार जनपद गोरखपुर, उमर प्रताप पुत्र भानू 32 वर्ष निवासी बेलीपार थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर व अशोक यादव पुत्र प्रेमचंद यादव निवासी

जुड़ापुर थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर कार से महाकाल दर्शन कर रविवार को अपने घर लौट रहे थे । अभी वह रविवार की सुबह गए थे। करीब छह बजे कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित पशु बाजार व रैना पेपर मिल के बीच पहुंचे ही थे कि अचानक अनियंत्रित होकर कार ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोड़दार टक्कर मार दी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए।

सूचना पर हमराही सिपाहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर कार में फंसे सभी चारों व्यक्तियों को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। जिसमें कार सवार बृजेश प्रताप राव पुत्र फूलबदन राव की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

जबकि कार में सवार श्रवण सक्सेना, उमर प्रताप व अशोक यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

चौकी प्रभारी  मगहर ने पूरी घटना के बारे में बताया

घायल व्यक्तियों को तत्काल इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय ख़लीलाबाद भेज दिया गया। जबकि मृतक की लाश’ को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस ने चौकी परिसर में खड़ा करा दिया है। घटना की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए हैं। मृतक के परिजन व घायल व्यक्तियों की तहरीर मिलने पर आगे की विधिक करवाई की जाएगी।

Previous articleएसआर हॉस्पिटल में संचालित हुई ओपीडी, मरीजों की जांच और इलाज शुरू
Next articleकल अमित शाह करेंगे पोर्टल लॉन्च, सहारा इंडिया में फंसे लोगों के लिए एक उम्मीद 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here