एसआर हॉस्पिटल में संचालित हुई ओपीडी, मरीजों की जांच और इलाज शुरू

एसआर हॉस्पिटल में संचालित हुई ओपीडी, मरीजों की जांच और इलाज शुरू

 

– नाथनगर में स्थित एसआर हॉस्पिटल जा प्रबंधन ग्रामीणों के बेहतर इलाज के प्रति प्रतिबद्ध

 

संतकबीरनगर।

 

जिले के दक्षिणांचल में स्थित नाथनगर में बहुप्रतीक्षित स्वास्थ्य संस्थान एसआर हॉस्पिटल में चिकित्सकों की ओपीडी शुरू हो गई है। इसके तहत अनुभवी फिजिशियन डा गौरव बरनवाल की ओपीडी प्रति दिन 10 बजे से दिन में 2 बजे तक संचालित होगी। शुगर, बीपी, टाइफाइड, फीवर, वायरल फीवर, मलेरिया, पेट रोग थायराइड आदि बीमारियों से संबंधित मरीज सेवाओं का लाभ ले सकते है। इसके आलावा चर्म रोग विशेषज्ञ डा बी कुमार की ओपीडी सप्ताह में तीन दिन तक संचालित होगी। प्रत्येक सप्ताह मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को डा बी कुमार हॉस्पिटल में मरीजों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इसके तहत कुष्ठ रोग, मुहांसा, चेहरे पर मस्सा, केस रोग, चेहरे पर अनचाहे बाल, चेहरे पर दाग धब्बे, फोड़ा, फुंशी एवम् गुप्त रोग से संबंधित मरीज लाभ उठा सकते हैं। हॉस्पिटल के संरक्षक/व्यवस्थापक राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि हॉस्पिटल में इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। अन्य बीमारियों के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की ओपीडी भी जल्द संचालित हो जायेगी। मरीजों की जांच के लिए पैथालॉजी में अत्याधुनिक जांच उपकरण और मशीनें उपलब्ध हैं। श्री चतुर्वेदी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति हॉस्पिटल प्रबंधन पूरी तरह संकल्पित है।

Previous articleमुख्यमंत्री ने सुनी 400 लोगों की समस्याएं 
Next articleछह साल के बेटे ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि तो भर आईं लोगों की आंखें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here