आईएमए चुनाव संपन्नः सौहार्दपूर्ण माहौल में उत्सव की भावना, नवनिर्वाचितों को बधाई
गोरखपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) गोरखपुर शाखा का चुनाव आज अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में उत्सव की भावना के साथ संपन्न हो गया। चुनाव आयोजन समिति ने सभी सम्मानित सदस्यों का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया है।
नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को आगामी सत्र के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। समिति को पूर्ण विश्वास है कि नई कार्यकारिणी ऊर्जा, उत्साह एवं सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते हुए आईएमए को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।
चुनाव प्रचार अथवा प्रक्रिया के दौरान यदि किसी प्रत्याशी या उनके समर्थकों के किसी कृत्य से किसी सदस्य को असुविधा या ठेस पहुँची हो, तो उसे व्यक्तिगत स्तर पर संवाद के माध्यम से सुलझाकर संगठन हित में आगे बढ़ने की अपील की गई है।
आह्वान किया गया है कि हम सभी मिलकर सौहार्द, एकता और संगठनात्मक मजबूती के साथ आईएमए के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएँ। इस चुनावी प्रक्रिया ने चिकित्सक समुदाय की एकजुटता को और मजबूत किया है।















