बीएलओ-बीएलए बैठकः मतदाता सूची की गहन जाँच के सख्त निर्देश

बीएलओ-बीएलए बैठकः मतदाता सूची की गहन जाँच के सख्त निर्देश

गोरखपुर। विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को तहसील सदर सभागार में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) एवं बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। एसडीएम सदर दीपक गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एसडीएम दीपक गुप्ता ने बीएलओ व बीएलए को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची का निष्पक्ष एवं गहन सत्यापन करें। स्थानांतरित मतदाताओं, मृतकों के नाम तथा डुप्लिकेट एंट्री की स्थलीय जाँच कर समयबद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाया जाएगा।

बैठक में सभी बीएलओ-बीएलए को संबंधित मतदाताओं की सूची वितरित की गई। नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन एवं दावे-आपत्तियों के लिए प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही, निर्वाचन कार्यालय ने बीएलए विवरण संकलन अभियान शुरू कर दिया है। निर्धारित प्रपत्र में बीएलए का नाम, पदनाम, राजनीतिक दल, हस्ताक्षर एवं मतदेय स्थल की पूरी जानकारी अनिवार्य रूप से भरकर जमा करानी होगी। एक ही पोलिंग बूथ पर अधिकृत एजेंटों की सूची अलग-अलग क्रमांक में अंकित की जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाना है। बीएलओ व बीएलए की भूमिका इसमें निर्णायक होगी। सभी से सहयोग की अपील की गई है।

Previous articleएसपी संदीप कुमार मीना ने किया कोतवाली खलीलाबाद का औचक निरीक्षण, अभिलेखों में कमियाँ पकड़ीं
Next articleआईएमए चुनाव संपन्नः सौहार्दपूर्ण माहौल में उत्सव की भावना, नवनिर्वाचितों को बधाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here