द्वाबा महोत्सव में बृजभूषण शरण सिंह ने कुश्ती दंगल का शुभारंभ किया

 द्वाबा महोत्सव में बृजभूषण शरण सिंह ने कुश्ती दंगल का शुभारंभ किया

संतकबीरनगर। धनघटा के ऐतिहासिक द्वाबा बाग में चल रहे द्वाबा महोत्सव के तीसरे दिन राष्ट्रीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह हेलीकॉप्टर से पहुंचे। आयोजक नीलमणि, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ. सत्यपाल पाल, पूर्व प्रमुख हैसर प्रिंस अगम सिंह और पूर्व प्रमुख नाथनगर दिगपाल पाल के नेतृत्व में फूलमालाओं व स्मृति चिह्न से भव्य स्वागत हुआ। नीलमणि ने त्रिशूल भेंट किया।

श्री सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर भव्य दंगल का शुभारंभ किया। शांति के प्रतीक कबूतर छोड़कर सद्भाव की कामना की। संबोधन में कहा कि द्वाबा की मिट्टी ने कुश्ती विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राष्ट्रीय स्तर पर मिट्टी की कुश्ती का कोई मुकाबला नहीं। जल्द ओलंपिक में शामिल होगी। पहलवानों को प्रतिस्पर्धा व परिश्रम बनाए रखने की सलाह दी। आयोजन समिति को संस्कृति संरक्षण के लिए बधाई दी। किसानों को खेती, नौजवानों को स्वास्थ्य पर बेबाक सलाह दी।

नीलमणि ने उपस्थिति से महोत्सव में चार चांद लगाने पर आभार जताया।

कुश्ती में हैसर के संजय ने बनारस पहलवानों को पटखनी दी। मोनू बड़गो व शैलेश खजनी की कुश्ती में शैलेश प्वाइंट से विजयी। ग्वालियर के कौशल गुज्जर व नोएडा के हरेंद्र मालिक की कुश्ती दर्शनीय। आलोक बड़हलगंज व अरविंद प्रयागराज की कुश्ती पर दर्शक मंत्रमुग्ध।

भाजपा जिला महामंत्री गणेश पांडेय, अशोक यादव, गंगा प्रसाद यादव, बिट्टू राय, अनुभव शुक्ला, डॉ. मनोज शुक्ला, अंकित पाल, उमेश राय, राजन राय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

यह आयोजन द्वाबा की कुश्ती विरासत व संस्कृति को जीवंत करने वाला बना। 

Previous articleडीआईजी ने हरैया सीओ पेशी का औचक निरीक्षण किया
Next articleरामगढ़ताल रेस्टोरेंट में भीषण आग: स्टाफ की दम घुटने से मौत, करोड़ों की संपत्ति राख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here