विश्व बाल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
रायबरेली। विश्व बाल दिवस पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश और जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति 5.0 व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन ने इंदिरा उद्यान में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चे मौजूद रहे।
जिला मिशन कोऑर्डिनेटर शेफाली सिंह ने बच्चों को उनके अधिकारों पढ़ने, खेलने, सुरक्षित रहने, अपनी बात कहने और स्वास्थ्य का अधिकार के प्रति जागरूक किया। यह दिन स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा पर ध्यान आकर्षित कर बेहतर भविष्य के लिए वैश्विक सहयोग को प्रोत्साहित करता है।
जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी ने निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, बाल सेवा योजना, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, दत्तक ग्रहण इकाई जैसी योजनाओं की जानकारी दी। हेल्पलाइन नंबर चाइल्ड 1098, मुख्यमंत्री 1076, महिला पावर 1090, महिला 181, पुलिस 112, एंबुलेंस 108, 102 की उपयोगिता बताई और पंपलेट वितरित किए।
प्रधानाचार्या मेनका सिंह, सीमा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
यह कार्यक्रम बच्चों के कल्याण और अधिकारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।















