पुलिस की पहल: एसपी केशव कुमार ने प्रशिक्षु आरक्षियों का बढ़ाया हौसला, समस्याओं का त्वरित निराकरण

पुलिस की पहल: एसपी केशव कुमार ने प्रशिक्षु आरक्षियों का बढ़ाया हौसला, समस्याओं का त्वरित निराकरण

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन कुशीनगर में प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ संवादात्मक गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त जवानों का उत्साहवर्धन किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

एसपी ने प्रशिक्षुओं से उनकी ट्रेनिंग, रहन-सहन, सुविधाओं और मानसिक तैयारी पर खुलकर बात की। कई आरक्षियों ने आवास, भोजन, प्रशिक्षण संसाधन और अन्य मुद्दे उठाए। श्री कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को

समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने कहा, “आप पुलिस परिवार का अभिन्न अंग हैं। आपका हौसला और तैयारी ही जनता की सुरक्षा की गारंटी है। कोई भी दिक्कत हो, बेझिझक बताएं।” SP ने प्रशिक्षुओं को नैतिकता, अनुशासन और जनसेवा की शपथ दिलाते हुए प्रेरित किया।

प्रशिक्षु आरक्षियों ने sp के इस संवेदनशील रवैए की सराहना की। एक प्रशिक्षु ने बताया, “सर ने हमारी बात सुनी और तुरंत एक्शन लिया। इससे हमारा मनोबल दोगुना हो गया।”

कुशीनगर पुलिस की यह पहल नई पीढ़ी के जवानों में विश्वास और जिम्मेदारी की भावना जगा रही है। एसपी केशव कुमार का यह कदम पुलिस बल को और मजबूत बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

Previous articleगोरखपुर सर्जन्स क्लब को 2025 का ‘बेस्ट सिटी चैप्टर’ अवॉर्ड: चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान का सम्मान
Next articleगोरखपुर पुलिस की तत्परता: 4 साल का गुमशुदा बच्चा 1 घंटे में सकुशल बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here