तहसील समाधान दिवस: 117 फरियादें, 21 का मौके पर निस्तारण

तहसील समाधान दिवस: 117 फरियादें, 21 का मौके पर निस्तारण

गोरखपुर। सदर तहसील सभागार में एसडीएम सदर दीपक गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जनता की आवाज़ प्रशासन तक गूंजी। कुल 117 फरियादी पहुंचे, जिनमें से 21 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

मुख्य रूप से भूमि विवाद, सीमांकन, अवैध कब्जा और रास्ता अवरोध के मामले सामने आए। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के प्राथमिकता से निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।

प्रमुख शिकायतें:महेवा मुस्तकिल में अवैध कब्जा शेखपुर निवासी अभिनव कुमार वर्मा ने गाटा संख्या 7 (रकबा 0.307 हे.) पर कब्जे की शिकायत की। मांग: राजस्व टीम व पुलिस के साथ सीमांकन व कब्जा हटवाना।

बाघागाड़ा में अदालत की अवहेलना दर्शन पुत्र चिरकूट ने बताया कि कोर्ट के यथास्थिति आदेश के बावजूद विपक्षी निर्माण करा रहा है। शांति भंग की आशंका जताई।

भाइयों में बंटवारा विवाद मिठाई पुत्र स्व. रामदेव (गाटा 1420, रकबा 0.263 हे.) ने आरोप लगाया कि भाई ने बहू के नाम दान कर विवाद बढ़ाया। मांग: एक दिशा से रास्ता तय कर बंटवारा।

रास्ता बंद की गुहार रामपुर निवासी शीला देवी ने बताया कि अदालत में लंबित मामले के बावजूद विपक्षी ने रास्ता बंद किया। मांग: रास्ता खुलवाना व शांति बनाए रखना।

मौके पर उपस्थित:

नायब तहसीलदार राकेश शुक्ला, कानूनगो, लेखपाल व अन्य राजस्व अधिकारी।

एसडीएम दीपक गुप्ता ने कहा: “हर फरियादी की समस्या हमारी प्राथमिकता है। शेष मामलों की राजस्व टीम से जांच कर शीघ्र निस्तारण होगा।”

एडीएम सदर के सख्त निर्देश

“समाधान दिवस संवाद का मजबूत माध्यम है। कोई फरियादी बार-बार न आए। अवैध कब्जा, बंटवारा व रास्ता विवाद पर त्वरित कार्रवाई हो। टालमटोल करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।”

Previous articleफोरलेन लुटेरों का पर्दाफाश: 5 गिरफ्तार, 2 बाइक बरामद
Next articleडीआईजी की ग्राम चौपाल: गांव में समस्याओं का त्वरित समाधान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here