एसआईआर अभियान: एसडीएम सदर ने सुपरवाइजरों को दी फॉर्म भरने की ट्रेनिंग

एसआईआर अभियान: एसडीएम सदर ने सुपरवाइजरों को दी फॉर्म भरने की ट्रेनिंग

गोरखपुर: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी में तेजी लाने के लिए एसडीएम सदर दीपक गुप्ता ने तहसील सभागार में शहर विधानसभा के सभी सुपरवाइजरों संग बैठक की। एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) फॉर्म भरने की प्रक्रिया पर विस्तृत ट्रेनिंग दी गई।

समय-सारणी: प्रारंभिक प्रकाशन 27 नवंबर 2025। दावे-आपत्तियां दर्ज। अंतिम सूची 7 फरवरी 2026।

बीएलओ कार्य: तीन बार घर-घर सत्यापन। पहली: सूची जांच; दूसरी: फॉर्म-6 (नया नाम), 7 (हटाना), 8 (संशोधन), 8A (स्थानांतरण) भरवाना; तीसरी: अनुपस्थिति पर नोटिस चस्पा। आवश्यक दस्तावेज: आधार, जन्म/शिक्षा प्रमाण, निवास प्रमाण।

सुपरवाइजर जिम्मेदारी बीएलओ निगरानी, दैनिक रिपोर्ट, रजिस्टर जांच। लापरवाही पर कार्रवाई। 18+ युवाओं को जागरूक कर फॉर्म-6 भरवाएं। दोहराव या छूट न हो।

एसडीएम ने कहा, “मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ है। पारदर्शिता बरकरार रखें।” सुपरवाइजरों ने कार्य अपडेट दिए और मार्गदर्शन लिया। बैठक में निर्धारित समयसीमा में त्रुटिरहित सूची बनाने पर जोर।

Previous articleडकैती की साजिश नाकाम, दो शातिर गिरफ्तार
Next articleएसआईआर अभियान 7 नवंबर से, बीएलओ तीन बार घर-घर सत्यापन करेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here