डीएम की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मी बाई योजना की बैठक, 23 प्रकरण स्वीकृत

डीएम की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मी बाई योजना की बैठक, 23 प्रकरण स्वीकृत

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के तहत जिला संचालन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में जनपद के 53 प्रकरणों पर चर्चा हुई, जिनमें से 33 प्रकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इनमें 23 प्रकरण स्वीकृत, 9 अस्वीकृत, और 2 प्रकरणों को पुनः सत्यापन के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही, 17 प्रकरणों की एफ.एस.एल. रिपोर्ट नोडल चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराने हेतु नोडल पुलिस अधिकारी को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर अगली बैठक में पत्रावली प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम शौर्य, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, अभियोजन अधिकारी, प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक, और जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Previous articleवर्दी में ममता: एसपी संदीप मीना का हृदयस्पर्शी संदेश
Next articleडीएम हर्षिता माथुर ने राजनैतिक दलों के साथ ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here