शादी के दिन दूल्हा हुआ फरार, पीड़ित ने लगायी पुलिस से गुहार

शादी के दिन दूल्हा हुआ फरार, पीड़ित ने लगायी पुलिस से गुहार

गोरखपुर । गीडा थाना क्षेत्र एक गांव के मदरसे में शादी की तैयारी चल रही थी कि अचानक दूल्हे के फरार होने की सूचना पर लड़की पक्ष मायूस हो गया । थक हारकर लड़की के पिता ने दूल्हा और उसके परिवार पर आरोप लगाते हुए थाने पर लिखित शिकायत किया। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र निवासी अजहर अली ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी लड़की का करीब 8 वर्ष से गांव के ही उसी के बिरादरी का एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था । जिसको लेकर कुछ दिनों पहले दोनों परिवार में लिखित समझौता हुआ कि लड़की और लड़के की शादी गुरूवार को मदरसे में कर दिया जाए । जिसे लेकर लड़की पक्ष अपने साथ पूरा परिवार एवं रिश्तेदार के साथ मदरसे में पहुंचकर शादी की तैयारी में जुटे हुए थे की तभी सूचना मिली की दूल्हा ही घर से भाग गया हैं। पीड़ित ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया है कि लड़के को उसके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने जान बूझकर घर से भगा दिया हैं । इस संदर्भ में गीडा थाने के एसएसआई शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुआ है । दोनो पक्ष को थाने पर तलब किया गया हैं ।

Previous articleग्रामीण क्षेत्र के लोगों के वरदान साबित होगा एसआर हास्पिटल : डॉ उदय प्रताप 
Next articleIAS सौम्या पांडे CDO कानपुर देहात का तबादला हुआ…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here