बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण, बच्चों संग चखा एमडीएम का स्वाद

बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण, बच्चों संग चखा एमडीएम का स्वाद

रायबरेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राहुल सिंह ने बुधवार को बछरावां ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के साथ मिड-डे मील (एमडीएम) का स्वाद चखा और साफ-सफाई को लेकर सख्त निर्देश दिए। 

बीएसए ने कम्पोजिट विद्यालय सरौरा और नीम टीकर का दौरा किया। सरौरा में बारिश के कारण जमा गंदगी पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई के आदेश दिए। नीम टीकर में उन्होंने एमडीएम की तहरी का स्वाद बच्चों के साथ लिया और गुणवत्ता की सराहना की। रसोइयों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने बच्चों से अंग्रेजी में गिनती सुनी और उनकी तारीफ की। हालांकि, विद्यालय में 329 नामांकित बच्चों में से मात्र 166 की उपस्थिति पर नाराजगी जताई और उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। 

निरीक्षण में अनुदेशक पूजा 18 सितंबर से बिना सूचना के अनुपस्थित पाई गईं। प्रधानाध्यापक के सीसीएल पर होने के बावजूद चार्ज हस्तांतरण न होने पर बीएसए ने प्रक्रिया पूरी करने को कहा। शिक्षकों ने सफाईकर्मी की अनुपस्थिति की शिकायत की, जिस पर बीएसए ने अधिकारियों से बात कर सफाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। 

कस्तूरबा विद्यालय हरचंदपुर में बीएसए ने कक्षाओं, हॉस्टल और रसोईघर का निरीक्षण किया। साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता पर जोर देते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए। बीएसए ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और कमियों को दूर करने के लिए कहा गया है ताकि शिक्षा की गुणवत्ता और स्कूलों का माहौल बेहतर हो सके।

Previous articleडीआईजी बस्ती की मिशन शक्ति 5.0 समीक्षा: महिला सुरक्षा को सख्त निर्देश
Next articleपोषण पंचायत: राष्ट्रीय पोषण माह व मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here