डीआईजी रेंज ने 753 खोए मोबाइल बरामद कर धारकों को किए वितरित.
गोरखपुर। डीआईजी रेंज ने सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) ऑपरेटरों की मदद से 753 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस लाइन में उनके असली धारकों को सौंप दिए। यह वितरण समारोह शनिवार को आयोजित हुआ, जिसमें एसएसपी राजकरन नय्यर ने विशेष रूप से भाग लिया। गोरखपुर पुलिस ने अब तक कुल 1785 खोए मोबाइल बरामद कर वितरित किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत अनुमान एक करोड़ 25 लाख के करीब है।
सीसीटीएनएस पोर्टल के माध्यम से मोबाइल की ट्रैकिंग और बरामदगी ने पुलिस की दक्षता को बढ़ाया है। एसएसपी राजकरन नय्यर ने कहा कि यह पहल नागरिकों का विश्वास जीतने और अपराध नियंत्रण में सहायक साबित हो रही है। वितरण समारोह में एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ गीडा अरुण कुमार, और सीसीटीएनएस प्रभारी अजीत कुमार भी मौजूद रहे।
धारकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की और कहा कि यह उनके लिए बड़ी राहत है। गोरखपुर रेंज में साइबर सेल और सीसीटीएनएस टीम की मेहनत से चोरी या खोए मोबाइलों की बरामदगी में वृद्धि हुई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि खोए मोबाइल की शिकायत तुरंत दर्ज कराएं, ताकि ट्रैकिंग आसान हो। यह अभियान डिजिटल इंडिया के तहत अपराध रोकथाम को मजबूत करने का उदाहरण है।















