सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल के स्टडी सिस्टम को और हाईटेक बनाने की प्रक्रिया अंतिम दौर में

सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल के स्टडी सिस्टम को और हाईटेक बनाने की प्रक्रिया अंतिम दौर में

– नए सत्र में शिक्षण कार्य को और पारदर्शी बनाने के लिए सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ शिक्षक शिक्षिकाओं साक्षात्कार

– ग्रीष्म कालीन अवकाश के बाद 1 जुलाई से शुरू होंगी सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कक्षाएं

संतकबीरनगर

जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 1 जुलाई से कक्षाएं पुनः प्रारंभ होंगी। मैनेजमेंट द्वारा संस्थान के स्टडी सिस्टम को और हाईटेक बनाने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। नए सत्र में शिक्षण कार्य को और पारदर्शी बनाने के लिए नए शिक्षकों के चयन की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। इसके लिए शुक्रवार को शिक्षक शिक्षिकाओं के साक्षात्कार का आयोजन किया गया। विभिन्न विषयों में पारंगत अभ्यर्थियों का प्रबंधन द्वारा गठित पैनल ने साक्षात्कार लिया। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डा उदय प्रताप चतुर्वेदी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी और प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने पर्यवेक्षण किया। भारी बारिश के बाद भी सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल में अध्यापन कार्य के इच्छुक सैकड़ों अभ्यर्थियों की भीड़ जमा रही। इंटरव्यू में सफल अभ्यर्थियों की सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी। इंटरव्यू कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के एमडी डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि नए सत्र की कक्षाएं 1 जुलाई से प्रारंभ की जाएंगी। जिसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नए सत्र में शिक्षक शिक्षिकाओं की थोड़ी सी कमी थी जिसको लेकर आज इंटरव्यू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सैकड़ों अभ्यर्थियों ने अपना साक्षात्कार दिया साक्षात्कार का रिजल्ट जल्द ही घोषित करते हुए विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि नए सत्र में छात्र छात्राओं के स्टडी सिस्टम को और हाईटेक बनाने की कोशिश की जा रही है। एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी ने कहा कि सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए संस्थान पूरी तरह संकल्पित है। सूर्या संस्थान के कुशल शिक्षक शिक्षिकाओं के अथक प्रयासों से संस्थान के बच्चों ने विभिन्न शैक्षणिक सोपान में बेहतर मुकाम हासिल किया है। आगे भी संस्थान के बच्चे शिक्षक शिक्षिकाओं के कुशल निर्देशन में खुद की प्रतिभा के बदौलत सफलता की बुलंदी पर अपना परचम फहराएंगे।

Previous articleबैंक ऑफ बड़ौदा की विश्वनाथपुर शाखा पर आयोजित हुआ विदाई समारोह
Next articleकावड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो डीएम ने दिया निर्देश किया बैठक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here