बैंक ऑफ बड़ौदा की विश्वनाथपुर शाखा पर आयोजित हुआ विदाई समारोह

बैंक ऑफ क्रेडिट के शाखा प्रबंधक के विदाई समारोह में एशिया ग्रुप के स्मारक दिवस

 

– बैंक ऑफ विश्वनाथ की विश्वनाथपुर शाखा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया

 

-शाखा प्रबंधक मुद्रिका प्रसाद उपाध्याय को विदाई देने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष, शाखा शाखा प्रबंधक और सचिव लोग मौजूद रहे

 

उत्तर प्रदेश/संतकबीरनगर।

बैंक ऑफ बड़ौदा विश्वनाथपुर के रिटायर्ड शाखा प्रबंधक मुद्रिका प्रसाद उपाध्याय के सम्मान में शुक्रवार को बैंक परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के सबसे चर्चित शख्शियत सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव भी शामिल हुए। जिले के बैंक ऑफ बड़ौदा की दर्जनों शाखाओं के प्रबंधकों ने भी अपने सीनियर प्रबंधक का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें उपहार भी भेंट किया। इससे पहले सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने फूल मालाओं से उनका स्वागत करके उन्हें उपहार भेंट किया। अपने संबोधन में डा उदय ने कहा कि इस शाखा से उनके बचपन की यादें जुड़ी हुई हैं। उनके जीवन का पहला बैंक खाता इसी शाखा में खुला था। रिटायर्ड शाखा प्रबंधक श्री उपाध्याय को अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित बताते हुए उन्हें मानवीय मूल्यों का प्रवर्तक बताया। डा चतुर्वेदी ने मौजूद बैंक कर्मियों को अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए ग्रामीण क्षेत्र की गरीब आवाम और बुजुर्गों को बैंक योजनाओं में प्राथमिकता देने की सलाह दिया। उन्होंने कहा कि श्री उपाध्याय ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा से उपभोक्ताओं में हृदय में जो स्थान बनाया है वह बैंक कर्मियों के लिए एक नजीर साबित होगा। उन्होंने अवकाश ग्रहण के बाद पारिवारिक और सामाजिक जीवन में उनसे बेहतर योगदान की अपील करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि श्री उपाध्याय ने सेवाकाल के दौरान जिस निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया वह आवाम के हृदय में वर्षों तक कायम रहेगा। उन्होंने उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए आने वाले दिनों में उनके अनुभव से समाज को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई। इससे पहले केक कटकर उनके विदाई समारोह को समोहिल रूप से यादगार बनाने का प्रयास हुआ। कार्यक्रम का संचालन शाखा प्रबंधक हरिहरपुर ने किया। कार्यक्रम को युवा नेता धीरज पांडेय, शाखा प्रबंधक धनघटा, शाखा प्रबंधक शनिचरा, आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान सचिव पांडेय, अमित कुमार, राजेश सहित तमाम गणमान्य लोग और बैंक कर्मी मौजूद रहे।

Previous articleहनुमान मंदिर का वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ फीता काटकर विधायक ने लिया आशीर्वाद…
Next articleसूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल के स्टडी सिस्टम को और हाईटेक बनाने की प्रक्रिया अंतिम दौर में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here