झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गोरखपुर में बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। तेज बारिश और मानसूनी हवा से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। कई दिनों से लोग तीखी धूप की वजह से उमस भरी गर्मी से परेशानी उठा रहे थे। ग्रामीण अंचल क्षेत्र में भी बारिश के लोगों ने लुफ्त उठाया और गर्मी से राहत किसानों व आम आदमी के लिए भी राहत का संदेश मिला है।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आमतौर पर पूर्वांचल में 19-20 जून तक मानसून की आमद हो जाती है। इस बार मानसून करीब सात दिन देर से आया है। मानसूनी हवाएं पूर्वांचल तक पहुंच गई हैं। इन हवाओं के साथ गहरे काले बादल भी पूर्वी यूपी का रुख कर चुके हैं।

Previous articleपेशी पर आए बंदी ने आत्महत्या का किया प्रयास, लॉकअप में रेत लिया अपना गला
Next articlePPS घनश्याम Dy SP सुरक्षा गोरखपुर बने* PPS श्याम देव Dy SP यातायात गोरखपुर बने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here