पेशी पर आए बंदी ने आत्महत्या का किया प्रयास, लॉकअप में रेत लिया अपना गला

पेशी पर आए बंदी ने आत्महत्या का किया प्रयास, लॉकअप में रेत लिया अपना गला

उत्तर प्रदेश/गोरखपुर में पेशी पर आए एक बंदी ने लॉकअप में किसी नुकीली चीज से अपना गला रेतकर आत्महत्या की कोशिश की है। साथी कैदियों ने पुलिसवालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आनन-फानन में बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर अचानक से कचहरी लॉकअप में शोर मच गया। वहां मौजूद बंदियों में अपने एक साथी की हालत बिगड़ने को लेकर हड़कंप मचा था। पुलिसवालों ने आनन-फानन में घायल बंदी को जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके गले से लगातार खून गिर रहा था। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बंदी की मरहम पट्टी की।

जानकारी के मुताबिक सूरजकुंड निवासी बंटी किसी मामले में जेल गया है। बुधवार को उसकी पेशी थी। कचहरी के लाकअप में उसे रखा गया था। इस बीच किसी नुकीली चीज से उसने अपना गला रेत लिया। आशंका है कि शायद उसके हाथ कहीं से ब्लेड लग गया था। उसे यह कहां से मिला है इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि पिछले दिनों भी एक बंदी ने इसी तरह से कचहरी के लॉकअप में खुदकुशी की कोशिश की थी। बताया गया था कि उसने इसके लिए जेल के चम्मच का इस्तेमाल किया था। जेल से ही चम्मच को नुकीला बनाकर छिपा कर ले आया था।

Previous articleहत्या कर लाश छिपाने के मामले में दो को उम्रकैद
Next articleझमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here