राणा बेनी माधव सिंह की 221वीं जयंती पर भाव समर्पण व सम्मान समारोह

राणा बेनी माधव सिंह की 221वीं जयंती पर भाव समर्पण व सम्मान समारोह

रायबरेली। रविवार को जगतपुर के खेल मैदान में 1857 की क्रांति के महानायक राणा बेनी माधव सिंह की 221वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ वृहद स्तर पर मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित भाव समर्पण व सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और बैसवारा क्षेत्र की 100 विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया।

शौर्य और बलिदान की मिसाल

राणा बेनी माधव सिंह, जो शौर्य, पराक्रम, त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति थे, ने प्रथम स्वाधीनता संग्राम में माँ भारती की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। समारोह में उनकी वीरता और देशभक्ति को याद करते हुए वक्ताओं ने उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।

मां दुर्गा मंदिर में दर्शन, तिरंगे का लोकार्पण

राज्य मंत्री ने जगतपुर के शंकरपुर स्थित मां दुर्गा देवी मंदिर में दर्शन कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद विकास खंड जगतपुर के कस्बा कांजी हाउस में 110 फुट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण और ध्वजारोहण कर राष्ट्र को नमन किया गया।

प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में उच्च न्यायालय, लखनऊ के पूर्व न्यायमूर्ति डी.पी. सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, पूर्व विधायक इंद्रेश विक्रम सिंह, ब्लॉक प्रमुख हंडिया प्रयागराज महेश सिंह, संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ विनोद बाजपेई, व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, राणा बेनी माधव सिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिंह धीरज सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Previous articleसीएम योगी का सख्त निर्देश- जन समस्याओं में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं, 200 लोगों की सुनीं शिकायतें
Next articleरक्तदान महाअभियान के दूसरे दिन एम्स में 42 यूनिट ब्लड एकत्रित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here