आयुष हत्याकांड में तीन दोस्त गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

 आयुष हत्याकांड में तीन दोस्त गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
लेन-देन के विवाद में रची गई थी हत्या की साजिश
महिंद्रा थार में गोली मारकर अस्पताल छोड़कर भागे थे आरोपी
पुलिस की कड़ी पूछताछ में उगला हत्या का राज

संतकबीरनगर। खलीलाबाद पुलिस ने आयुष सिंह उर्फ संगम (24) की हत्या के मामले में तीन दोस्तों आदर्श शुक्ला, सिद्धार्थ सिंह और शिवम पासवान को मंगलवार को काला गेट, मगहर कबीर चौरा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल 32 बोर पिस्टल, खोखा, कारतूस, महिंद्रा थार गाड़ी और तीन मोबाइल बरामद किए। हत्या का कारण लेन-देन का विवाद बताया गया है।

एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि पटखौली निवासी आयुष की सोमवार देर शाम गोरखपुर-बस्ती हाईवे पर राज ग्लोबल स्कूल के पास थार गाड़ी में गोली मारकर हत्या की गई थी। आयुष के चाचा रवि प्रकाश सिंह की तहरीर पर आदर्श शुक्ला (मरवटिया, पुरानी बस्ती), सिद्धार्थ सिंह (अभयपुरा, कप्तानगंज) और शिवम पासवान (खम्हरिया, खलीलाबाद) सहित दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

कोतवाल पंकज कुमार पांडेय, एसएसआई राजेश दूबे, चौकी इंचार्ज नवीनमंडी संजय यादव, चौकी इंचार्ज कलेक्ट्रेट अशोक दूबे, हेड कांस्टेबल पप्पू सिंह और कांस्टेबल विशाल सिंह की टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। आदर्श शुक्ला की निशानदेही पर हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि आयुष से उनकी गहरी दोस्ती थी। आयुष ने आदर्श को 10 लाख और सिद्धार्थ को 5-6 लाख रुपये उधार दिए थे। आयुष बार-बार रकम वापसी की मांग कर रहा था। 19 अगस्त की रात चारों थार गाड़ी में थे, जब पैसे को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आदर्श ने पिस्टल से आयुष के सीने में गोली मार दी। इसके बाद वे उसे जिला अस्पताल ले गए और फरार हो गए।

एसपी ने बताया कि पहले आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ी पूछताछ में हत्या का राज उगल दिया। तीनों को जेल भेज दिया गया है, और बाकी संलिप्त लोगों की तलाश जारी है। 

Previous articleकर्ज न चुकाने के लिए दोस्तों ने की दोस्त की हत्या, अवैध पिस्टल से मारी गोली
Next articleसीएम योगी 24 अगस्त को करेंगे पैडलेगंज गुरुद्वारे का लोकार्पण, डीएम ने संभाली कमान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here