घोसीपुर में मासूम की मौत पर सपा का हंगामा, ठेकेदार-जेई पर कार्रवाई की मांग। 

घोसीपुर में मासूम की मौत पर सपा का हंगामा, ठेकेदार-जेई पर कार्रवाई की मांग। 

जलभराव से नाले में डूबकर गई थी 10 साल की आफरीन की जान

सपा महानगर अध्यक्ष ने नगर निगम को सौंपा ज्ञापन

लापरवाही पर सख्त कदम की मांग, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

गोरखपुर। घोसीपुर में जलभराव के कारण नाले में डूबकर 10 वर्षीय मासूम आफरीन की दर्दनाक मौत ने शहर में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। समाजवादी पार्टी (सपा) के महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरेशी ने मंगलवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम पहुंचकर दोषी ठेकेदार और जूनियर इंजीनियर (जेई) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

सपा नेताओं का कहना है कि नगर निगम और ठेकेदार की लापरवाही के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या बनी रहती है। शब्बीर कुरेशी ने कहा, “यदि समय पर नालों की सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था होती, तो मासूम आफरीन की जान बचाई जा सकती थी। प्रशासन केवल आर्थिक सहायता देकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकता। दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई जरूरी है।” 

उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी लापरवाही भविष्य में और दुखद घटनाओं को जन्म दे सकती है। सपा ने मांग की कि ठेकेदार और जेई की जवाबदेही तय की जाए और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। 

जिला प्रशासन ने मृतक बच्ची के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की है, लेकिन दोषियों पर कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। 

Previous articleविरासत गलियारे की रजिस्ट्री में देरी पर एसडीएम की फटकार, त्वरित कार्रवाई के आदेश
Next articleबाढ़ चौपाल में ग्रामीणों को जागरूक किया, आपदा प्रबंधन पर सख्त निर्देश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here