बारिश का पानी निकालने को नगर निगम मुस्तैद, महापौर-नगर आयुक्त ने लिया जायजा।

 बारिश का पानी निकालने को नगर निगम मुस्तैद, महापौर-नगर आयुक्त ने लिया जायजा।

 

गोरखपुर। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से गोरखपुर में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। 4 अगस्त 2025 को महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य अभियंता और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। जल निकासी, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 

 

आर्यन हॉस्पिटल रोड: निरीक्षण के दौरान PWD ने बताया कि नाले पर लोहे की प्लेट लगाकर दो 19HP पंप सेट से पानी को मुख्य नाले में डाला जाएगा। महापौर ने इस कार्य को तुरंत पूरा करने का आदेश दिया। 

 

महेवा वर्कशॉप:  यहाँ शेड से निकलने वाले बारिश के पानी को रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट में डालने के लिए पाइप कनेक्शन का निर्देश दिया गया। साथ ही, हॉल-स्टोर शेड का सर्वे, साइनेज बोर्ड, RCC नाले और दीवार के बीच गैप में पौधरोपण, और हाउसहोल्ड पानी की रोकथाम के लिए नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। 

 

ट्रांसपोर्ट नगर:निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में साइन बोर्ड लगाने और मलबे को महेसरा C&D वेस्ट प्लांट भेजने का निर्देश दिया गया। दुकानों के आवंटन के लिए ‘एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट’ (EOI) जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू करने को कहा गया। 

 

एकला बंधा: पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के HT टावर लाइन हटाने के लिए नोटिस और इन्ट्री पॉइंट के लेआउट, प्लांटेशन व लैंडस्केपिंग का प्लान जल्द प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया। 

 

एचएन सिंह से फातिमा रोड: निरीक्षण में पाया गया कि एचएन सिंह चौराहे से खजांची चौराहे तक नाले का ढाल ठीक नहीं है, जिससे मोहल्लों का पानी नहीं निकल पा रहा। इसे तोड़कर सही ग्रेडिएंट के साथ पुनर्निर्माण का निर्णय लिया गया। खजांची चौराहे से फातिमा रोड तक नाला अधूरा होने से गोड़धोइया नाले में जल निकासी बाधित है। PWD को सर्वे और आगणन शीघ्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। 

 

महापौर और नगर आयुक्त ने बारिश के पानी से शहरवासियों को असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभागों को समन्वित और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। 

Previous articleनगर निगम की नई पहल: गोलघर में बनेगा ब्रांडेड शोरूम, कॉरपोरेट ऑफिस और फ्लैट्स का हब।
Next articleगीडा सेक्टर-5 के पार्कों की दुर्दशा, आवंटियों का गुस्सा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here