“चतुर्वेदी विला” में रुद्राभिषेक: श्रद्धा और सेवा का अनुपम संगम
संतकबीरनगर। भिटहा का “चतुर्वेदी विला” शनिवार को श्रावण मास में हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। सामाजिक और धार्मिक आयोजनों का पर्याय बने इस स्थल पर परिवार की मुखिया चंद्रावती देवी के नेतृत्व में रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन हुआ। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, सविता चतुर्वेदी, एसआर के एमडी राकेश चतुर्वेदी और शिखा चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक किया, जिसमें श्रद्धा, आस्था और समर्पण की अनुपम छटा देखने को मिली।
आयोजन में पूर्व विधायक जय चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, एवीआरएल गिठिनी के एमडी जनार्दन चतुर्वेदी, रत्नेश, दिव्येश और रजत चतुर्वेदी ने संगीतमय आरती में हिस्सा लिया। भव्य आरती में भगवान शिव के जयघोष से परिसर शिवमय हो गया। चतुर्वेदी परिवार ने अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए ब्राह्मणों को मुद्रा और वस्त्र भेंट किए। इसके बाद क्षेत्र के गरीबों में अंगवस्त्र और नकदी का वितरण किया गया, जिसने सामाजिक सद्भावना को और मजबूत किया।
डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि श्रावण मास में रुद्राभिषेक से परिवार, समाज और देश में समृद्धि आती है। यह आयोजन मानव सेवा की प्रेरणा देता है। राकेश चतुर्वेदी ने जोड़ा कि धर्म और सेवा भाव से ही मानव जीवन सही दिशा पाता है, जो समाज को मजबूत बनाने में सहायक है। इस अवसर पर प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, नितेश द्विवेदी, आशुतोष पांडेय, मायाराम पाठक, अभयनंद सिंह, निहाल चंद पांडेय, रविंद्र यादव, अंकित पाल, सुभाष तिवारी, शंकर यादव सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।















