बस्ती पुलिस ने सुनी ट्रांसजेंडरों की बात
बस्ती। “ट्रांसजेंडरों के मन की बात-बस्ती पुलिस के साथ” संवाद कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन बस्ती के सभागार में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने ट्रांसजेंडर समुदाय की समस्याओं और सुरक्षा पर गोष्ठी आयोजित की। अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी रुधौली स्वर्णिमा सिंह और पुलिस उपाधीक्षक जयंत यादव के साथ ट्रांसजेंडरों की समस्याओं को सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ट्रांसजेंडर सहायता प्रकोष्ठ गठित किया गया है, जिसमें राजस्व, पुलिस और ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य शामिल हैं। यह प्रकोष्ठ उनकी समस्याओं का समाधान और सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए रोजमर्रा की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष निदान किया जाएगा, जिसे थाना और चौकी स्तर पर लागू किया जाएगा। साथ ही, पुलिस सी-प्लान ऐप के माध्यम से भी समस्याओं के समाधान और सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी।
कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक, पीआरओ पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस पहल से ट्रांसजेंडर समुदाय को सुरक्षित और समावेशी माहौल प्रदान करने का प्रयास किया गया।















