शौच के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म

शौच के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म

 

उत्तर प्रदेश/संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली शौच के लिए गई किशोरी से बुधवार देर शाम आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि पूर्व में भी आरोपी ने किशोरी से छेड़छाड़ की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

पीड़ित मां का आरोप है कि बुधवार की रात आठ बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी नित्य क्रिया के लिए अकेली बाहर गई थी। रास्ते में आरोपी युवक घात लगाकर बैठा था। आरोप है कि उसने उसकी किशोरी को पकड़ लिया और मुंह बांध कर बगीचे में ले गया, और उसकी बेटी से दुष्कर्म किया, उसे चार घंटे तक रोके रखा। जब बेटी काफी देर तक घर नहीं आई तो परिजनोंं को चिंता हुई।

पीड़ित भाई और तीन अन्य लोग किशोरी की तलाश में जुट गए। बगीचे में रोने- चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग किशोरी के पास पहुंचे। आरोप है कि आरोपी अपशब्द कहते हुए धमकी देकर भाग गया। लोग किशोरी को घर लाए। बाद में किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़ित मां का आरोप है कि इसके पूर्व भी आरोपी ने उनकी बेटी से छेड़छाड़ की थी।

इस संबंध में हुई कार्रवाई मुकदमा कर जांच में जुटी पुलिस

कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अपशब्द कहने और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया गया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है।

Previous articleकोर्ट के आदेश पर कब्र से निकाला गया शव, कुछ माह पूर्व हुई थी वृद्ध की मौत
Next articleसीएमओ कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,मची अफरा-तफरी 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here