रवि किशन को संसद रत्न 2025, गोरखपुर की शान बनी।

रवि किशन को संसद रत्न 2025, गोरखपुर की शान बनी।

 

गोरखपुर: भाजपा सांसद और लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन शुक्ला को संसदीय लोकतंत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए संसद रत्न पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शनिवार को नई दिल्ली के नया महाराष्ट्र सदन में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर द्वारा प्रदान किया गया।

 

रवि किशन का चयन उनकी प्रभावशाली संसदीय भागीदारी 123 प्रश्न पूछे, 14 प्रमुख बहसों में सक्रियता, 3 निजी विधेयक प्रस्तुत करने और उच्च उपस्थिति दर के आधार पर हुआ। यह पुरस्कार उनके जनहित मुद्दों को उठाने और लोकतंत्र को मजबूत करने के प्रयासों को रेखांकित करता है। सम्मान पाने के बाद रवि किशन ने भावुक होकर कहा, “यह मेरा नहीं, गोरखपुर की पवित्र मिट्टी और पूर्वांचल की जनता की जीत है। उनकी निष्ठा और समर्थन ने मुझे प्रेरित किया।”

 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया, जिनके नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्र और क्षेत्र की सेवा के लिए प्रेरित किया। यह सम्मान न केवल रवि किशन की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि गोरखपुर की आवाज को संसद तक पहुंचाने की उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बन गया है।

Previous articleसनसनीखेज अपहरण का खुलासा: पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचे तीन अपहरणकर्ता.
Next articleसंतकबीरनगर में RO/ARO परीक्षा-2023 शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम-एसपी का कुशल नेतृत्व

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here