कोटेदारों ने कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर एसीएम प्रथम को सौंपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन।
गोरखपुर। मंगलवार को राशन कोटेदार संघ ने कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के मार्फत मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसीएम प्रथम प्रशांत वर्मा को सौंपा।
कोटेदारों ने मांग की कि उत्तर प्रदेश में उन्हें राशन पर 90 रुपये और चीनी पर 70 रुपये प्रति कुंतल कमीशन दिया जा रहा है, जबकि अन्य प्रदेशों में 200 रुपये प्रति कुंतल तक कमीशन मिल रहा है। उन्होंने मांग की कि उत्तर प्रदेश के कोटेदारों को भी इसी स्तर का कमीशन दिया जाए।कोटेदारों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले पांच महीनों से उन्हें कमीशन का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
इस मुद्दे पर वे सरकार से तत्काल कार्रवाई की अपील कर रहे हैं। ज्ञापन सौंपने के बाद कोटेदारों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई और प्रशासन से सकारात्मक जवाब की उम्मीद जताई।















