नए एडीजी मुथा अशोक जैन ने संभाला पदभार: अपराध नियंत्रण और सीमा सुरक्षा को दी प्राथमिकता.

नए एडीजी मुथा अशोक जैन ने संभाला पदभार: अपराध नियंत्रण और सीमा सुरक्षा को दी प्राथमिकता”

 

गोरखपुर। 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी मुथा अशोक जैन ने गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) का पदभार ग्रहण किया। सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने कार्यालय पहुंचकर डॉ. के.एस. प्रताप कुमार से पदभार संभाला।

पदभार ग्रहण करने के बाद एडीजी जैन ने कहा, “अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर विशेष चौकसी बरती जाएगी, साथ ही महिला अपराध और गौ तस्करी पर पूर्ण रूप से लगाम लगाई जाएगी।

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में जन्मे मुथा अशोक जैन ने बी.कॉम और IIM लखनऊ से मार्केटिंग व फाइनेंस में एमबीए की डिग्री हासिल की है। 28 दिसंबर 1995 को भारतीय पुलिस सेवा में शामिल होने के बाद उनकी पहली तैनाती वाराणसी में एसपी सिटी के रूप में हुई, जहां उन्होंने अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय योगदान दिया। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद, कानपुर, इटावा, जौनपुर, फर्रुखाबाद और ललितपुर में एसपी/एसएसपी के रूप में सेवाएं दीं। गोरखपुर, फैजाबाद और सहारनपुर में डीआईजी के पद पर भी उन्होंने प्रभावी कार्य किया।[

केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) में डिप्टी डायरेक्टर जनरल के रूप में कार्यरत रहते हुए जैन ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े हाई-प्रोफाइल ड्रग मामलों की जांच की, जिसने उनकी सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित किया। जनवरी 2022 में उन्हें एडीजी के पद पर प्रोन्नति मिली और मार्च 2024 से वे भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड में एडीजी के रूप में कार्यरत थे।

गोरखपुर से उनका पुराना नाता रहा है। 2012-2013 में डीआईजी के रूप में उन्होंने यहां अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब एडीजी के रूप में उनकी वापसी को पुलिस महकमे में सकारात्मक बदलाव और कठोर कानून-व्यवस्था की उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है

Previous articleविधायक अदिति सिंह ने सीएम योगी से की मुलाकात, क्षेत्र के विकास पर हुई सार्थक चर्चा.
Next articleयूपी में राजस्व जांच में बड़ा बदलाव: अब लेखपाल नहीं, नायब तहसीलदार करेंगे जांच, एसडीएम लेंगे अंतिम निर्णय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here