निकेत नारायण सेवक पाण्डेय को राजस्व कमिश्नरी का विशेष अधिवक्ता नियुक्त।

निकेत नारायण सेवक पाण्डेय को राजस्व कमिश्नरी का विशेष अधिवक्ता नियुक्त।

 

गोरखपुर: राज्यपाल की सहमति से निकेत नारायण सेवक पाण्डेय, पुत्र स्वर्गीय गोलोक नारायण सेवक पाण्डेय, को विशेष अधिवक्ता के रूप में राजस्व कमिश्नरी, गोरखपुर मंडल के लिए नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राज्य सरकार की ओर से राजस्व वादों में पैरवी के लिए की गई है।

जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने उक्त आदेश के तहत निकेत नारायण सेवक पाण्डेय को गोरखपुर मंडल के राजस्व कमिश्नरी से संबंधित मामलों में राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करने का दायित्व सौंपा है। यह नियुक्ति गोरखपुर मंडल में राजस्व से जुड़े कानूनी मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Previous articleबेहतर रिस्पांस टाइम के लिए 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों का सम्मान
Next articleराष्ट्रपति ने एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में नवाचार और सेवा पर जोर दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here