बेहतर रिस्पांस टाइम के लिए 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों का सम्मान

बेहतर रिस्पांस टाइम के लिए 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों का सम्मान

 

बस्ती।।

जनपद बस्ती में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने वाले 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और बेहतर रिस्पांस टाइम के लिए सम्मानित किया गया। सीएमओ कार्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम और डिप्टी सीएमओ डॉ. एस.बी. सिंह ने कर्मचारियों को मेडल और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

 

सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने कहा, “इन कर्मियों की तत्परता और समर्पण समय पर स्वास्थ्य सेवाओं को संभव बनाता है, जो जनहित में अत्यंत सराहनीय है।” डिप्टी सीएमओ डॉ. एस.बी. सिंह ने इन्हें स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनकी निःस्वार्थ सेवा जनमानस के लिए सुरक्षा कवच है।

 

प्रोग्राम मैनेजर राजन विश्वकर्मा ने बताया कि जनपद में 69 एंबुलेंस सेवाएं कार्यरत हैं, जिसमें 102 सेवा के 35 और 108 सेवा के 34 एंबुलेंस शामिल हैं। ये रणनीतिक रूप से अस्पतालों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में तैनात हैं, जो घटनास्थल पर प्राथमिक उपचार देकर घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाती हैं। आयोजन का उद्देश्य कर्मियों के मनोबल को बढ़ाना और उनकी सेवा भावना को उजागर करना था।

 

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, 108 व 102 एंबुलेंस सेवा ऑपरेशन हेड अरिजीत पांडे, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आशीष, राधेश्याम, और अनुराग मौजूद रहे। यह पहल बस्ती में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

Previous articleसीएम डैशबोर्ड समीक्षा में डीएम ने मांगा रैंकिंग में सुधार, संचारी रोग नियंत्रण पर जोर
Next articleनिकेत नारायण सेवक पाण्डेय को राजस्व कमिश्नरी का विशेष अधिवक्ता नियुक्त।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here