मोहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए राजघाट थाने में पीस मीटिंग, एसपी सिटी ने दिए गाइडलाइंस पालन के निर्देश.

मोहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए राजघाट थाने में पीस मीटिंग, एसपी सिटी ने दिए गाइडलाइंस पालन के निर्देश.

 

गोरखपुर: आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए राजघाट थाने पर पीस मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने की, जिसमें क्षेत्राधिकारी (सीओ) कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी, थाना प्रभारी राजघाट सदानंद सिन्हा, एसडीओ लालडीग्गी, इमामचौक के मुतवल्ली, अखाड़ों के उस्ताद, और शिया फेडरेशन के प्रतिनिधि शामिल हुए।

मुतवल्लियों ने जुलूस मार्ग में लटकते बिजली के तार, सड़कों के गड्ढे, और स्वच्छता से संबंधित समस्याएं उठाईं। एसपी सिटी ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी जुलूस को सकुशल संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने शासन की गाइडलाइंस का पालन करने, बिजली के तारों को ठीक करने के लिए बिजली विभाग को निर्देश देने, और अन्य समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचने और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील की, साथ ही बताया कि जुलूस की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से होगी।

सीओ कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी ने ताजिया की ऊंचाई पिछले वर्ष के समान रखने और डीजे पर दो से अधिक साउंड सिस्टम न लगाने की गाइडलाइंस का पालन करने को कहा। इमामचौक मुतवल्लियों से वॉलंटियर्स की सूची मांगी गई ताकि जुलूस व्यवस्थित हो। बैठक में इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाफिज बदरुद्दीन, कोषाध्यक्ष शकील अहमद अंसारी, पार्षद शहाब अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि दानिश मुस्तफा, पार्षद बृजेंद्र अग्रहरि, अशोक यादव, दिनेश गुप्ता, अवधेश अग्रहरि, रफत, आगा सनदार, इरफान घोषी, मकसूद, शादाब, आबिद अली खान, एजाज रिजवी, रजी अहमद, लाठिया सालार, तुर्कमानपुर के मुतवल्ली आसिफ, पहाड़पुर के मुतवल्ली जैद, और विभिन्न चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Previous articleइंटरनेशनल ड्रग्स डे पर गोरखपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जागरूकता बाइक रैली.
Next articleडीएम की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों को शांतिपूर्ण मनाने पर जोर.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here