मोहर्रम जुलूस के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था, नगर आयुक्त ने दिए साफ-सफाई और सुविधाओं के निर्देश।

मोहर्रम जुलूस के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था, नगर आयुक्त ने दिए साफ-सफाई और सुविधाओं के निर्देश।

 

गोरखपुर: आगामी मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में जुलूस मार्ग वाले वार्डों के पार्षदों के साथ समन्वय बैठक हुई। बैठक में अपर नगर आयुक्त, क्षेत्राधिकारी कोतवाली, मुख्य अभियंता, महाप्रबंधक जलकल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल अधिकारी, निर्माण विभाग, जलकल, पथप्रकाश विकास के सहायक व अवर अभियंता और सफाई निरीक्षक मौजूद रहे।

नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग की साफ-सफाई, सड़कों की पैचवर्क, पीने के पानी के लिए टैंकर, पेड़ों की छंटाई, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और क्रॉस की मरम्मत समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हों।

Previous articleएसपी नॉर्थ ने नौसढ़ में की पैदल गश्त, व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा।
Next articleसूर्या स्कूल में शिक्षक भर्ती के लिए वृहद साक्षात्कार, कल आएंगे परिणाम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here