यूपी में 25 तहसीलदारों का तबादला, राजस्व परिषद ने जारी किया आदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने स्थानांतरण नीति 2025-26 के तहत 15 जून 2025 को 25 तहसीलदारों के तबादले का आदेश जारी किया। इस फेरबदल में तहसीलदारों को उनके वर्तमान जनपद से नए जनपदों में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित तहसीलदार एक सप्ताह के भीतर बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए नए जनपद में कार्यभार ग्रहण करेंगे, अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई होगी।
तबादला सूची का विवरण:
प्रभा सिंह: बिजनौर से बदायूं
महेंद्र बहादुर: जौनपुर से गाजीपुर
जया सिंह: गाजीपुर से कुशीनगर
योगेंद्र शरण शाह: मीरजापुर से बलरामपुर
सुरेश चंद्र: चंदौली से प्रयागराज
रितेश कुमार सिंह: कानपुर नगर से गाजियाबाद
दिनेश कुमार: कुशीनगर से अयोध्या
ज्ञानेंद्र कुमार यादव: संभल से गाजीपुर
लक्ष्मी नारायण बाजपेयी: कानपुर नगर से हाथरस
सुशील कुमार: सोनभद्र से मऊ
शशांक नाथ उपाध्याय: लखनऊ से बाराबंकी
श्रद्धा पांडेय: फर्रुखाबाद से आगरा
अजीत कुमार सिंह-तृतीय: मऊ से बलिया
प्रवीण सिंह: बलिया से सोनभद्र
रणवीर सिंह: औरैया से रामपुर
शरद सिंह: बाराबंकी से लखनऊ
उमेश कुमार सिंह: आजमगढ़ से देवरिया
मिश्री सिंह चौहान: भदोही से फतेहपुर
इंद्रेंद्र कुमार: मैनपुरी से लखीमपुर खीरी
सुखवीर सिंह: लखनऊ से गोंडा
अनीश सिंह: मऊ से प्रतापगढ़
अरविंद कुमार-प्रथम: मुजफ्फरनगर से इटावा
जय प्रकाश: लखनऊ से संत कबीर नगर
योगेंद्र कुमार: जौनपुर से लखनऊ
विजय कुमार सिंह: सहारनपुर से लखनऊ
स्थानांतरित तहसीलदारों को एक सप्ताह में नए जनपद में कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य है। नियंत्रक प्राधिकारी द्वारा तत्काल अवमुक्ति सुनिश्चित की जाएगी।















