शातिर बदमाशों पर शिकंजा, हिस्ट्रीशीट खोलने की सख्त तैयारी।

शातिर बदमाशों पर शिकंजा, हिस्ट्रीशीट खोलने की सख्त तैयारी।

 

संतकबीरनगर: संतकबीरनगर पुलिस अपराध की दुनिया में नए-पुराने शातिर बदमाशों की कुंडली तैयार करने में जुट गई है। अंतरजनपदीय चोर गैंग पर नकेल कसने के लिए हिस्ट्रीशीट खोलने और गैंग पंजीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। बिहार के चंपारण, बस्ती, गोरखपुर, महराजगंज और कुशीनगर के 10 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) एसएसपी को पत्र भेजा गया है। पुलिस की इस सख्ती से अपराधियों में हड़कंप मचा है। 

एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि 10 मई को एक अंतरजनपदीय चोर गैंग के छह सदस्यों को धर दबोचा गया था। पकड़े गए बदमाशों में राधारमन पुरी (महराजगंज), अतुल पांडेय (महराजगंज), रंजीत चौहान (महराजगंज), गौतम उर्फ संदीप (महराजगंज), राहुल पांडेय (महराजगंज) और सतीश वर्मा (कुशीनगर) शामिल थे। इन सभी को जेल भेज दिया गया है। गौतम उर्फ संदीप पर चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत 16 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि राहुल पांडेय के खिलाफ 12, रंजीत चौहान के खिलाफ 5, अतुल पांडेय पर 2 और सतीश वर्मा पर धोखाधड़ी का 1 मुकदमा दर्ज है। 

पुलिस ने इन बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए महराजगंज और कुशीनगर के एसपी को पत्र लिखकर विधिक कार्रवाई का अनुरोध किया है। इसके अलावा, बस्ती के पिपरपाती निवासी मुकेश यादव, गोरखपुर के बसंतपुर डोमखाना निवासी किशन और रघु उर्फ रघुवीर, साथ ही बिहार के चंपारण के पाकड़गांव निवासी अरुण कुमार की हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए भी संबंधित जिलों के एसपी को पत्र भेजा गया है। 

एसपी मीना ने कहा कि नए अभ्यस्त बदमाश पुलिस की नजर से बच नहीं पाएंगे। गैंग पंजीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि संगठित अपराध पर लगाम लगाई जा सके। यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस की इस सक्रियता से न केवल स्थानीय, बल्कि अंतरजनपदीय और अंतरराज्यीय अपराधियों पर भी कड़ा प्रहार होगा।

Previous articleबांसपार की डिजिटल लाइब्रेरी: शिक्षा और आय का नया द्वार।
Next articleनवनिर्वाचित अधिवक्ता पदाधिकारियों की डीएम से शिष्टाचार भेंट, त्वरित न्याय का संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here