डीआईजी ने गोरखपुर में पैदल गश्त कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा।।
गोरखपुर: पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) गोरखपुर परिक्षेत्र ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोतवाली थाना क्षेत्र और शहर के विभिन्न इलाकों में एसपी सिटी के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
डीआईजी ने परिक्षेत्र के सभी जनपद प्रभारियों को सक्रिय और प्रभावी रूप से पैदल गश्त करने के निर्देश दिए, ताकि त्योहारों के दौरान शांति और अमन-चैन कायम रहे। यह कदम शहर में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उठाया गया। डीआईजी की इस पहल से स्थानीय लोगों में विश्वास और सुरक्षा की भावना बढ़ी है।















