गीडा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार।

गीडा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार।

गोरखपुर

गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) और क्षेत्राधिकारी गीडा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गीडा विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त विशाल सिंह (20), पुत्र रतन सिंह, निवासी वसुधा, थाना गीडा को बोक्टा तिराहे से सहजनवा जाने वाले मार्ग पर रात 2:00 बजे गिरफ्तार किया। 

घटना का विवरण: 11 मई 2025 को वादिनी कालिन्दी देवी, पत्नी राकेश यादव, निवासी वसुधा, पोस्ट पिपरौली, थाना गीडा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अभियुक्त विशाल सिंह ने उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस आधार पर थाना गीडा में मुकदमा संख्या 294/2025, धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस और 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत विशाल सिंह, आदर्श सिंह, पुत्र विनय सिंह, और सुजीत सिंह, निवासी वसुधा, गीडा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

गिरफ्तारी और बरामदगी: पुलिस ने विशाल सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 420 रुपये नकद बरामद किए। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक अंजली मिश्रा, कांस्टेबल शिवम वर्मा, विजय यादव और विकास यादव शामिल थे।

Previous articleआईपीएस अधिकारियों का तत्काल स्थानांतरण: गोरखपुर-बस्ती परिक्षेत्र में नई तैनाती
Next articleरायबरेली के विकास के लिए सदर विधायक ने नगर विकास मंत्री को सौंपा प्रस्ताव, बस सेवा जल्द शुरू।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here