हत्या के आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार, चाकू बरामद
संतकबीरनगर: बखिरा पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त सद्दाम उर्फ मोहम्मद मंसूर अंसारी को 24 घंटे के भीतर दुर्गजोत चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
9 मई 2025 की रात 11:30 बजे सद्दाम ने पुरानी दुश्मनी के चलते रहमत अली (25) पर रसूलाबाद में चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हजरत अली की शिकायत पर थाना बखिरा में मुकदमा (167/2025, धारा 103(1)) दर्ज हुआ। पूछताछ में सद्दाम ने बताया कि रहमत ने गाली-गलौज की, जिसके बाद उसने चाकू से हमला किया और हथियार नाली में फेंक दिया, जो बाद में बरामद हुआ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, कांस्टेबल लवकेश यादव और शैलेंद्र यादव शामिल थे।















