गोरखपुर के नए एसएसपी राज करन नैय्यर, गौरव ग्रोवर अयोध्या रवाना।
गोरखपुर
गोरखपुर में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का तबादला अयोध्या के SSP पद पर हो गया है। उनका स्थान 2012 बैच के IPS राज करन नैय्यर ने लिया है। गौरव ग्रोवर का जून 2022 से शुरू हुआ कार्यकाल गोरखपुर के सबसे लंबे SSP कार्यकालों में से एक रहा। जिले में अब तक कोई SSP तीन साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सका था।
हरियाणा के फरीदाबाद निवासी राज करन नैय्यर (जन्म: 1987) ने बायोटेक्नोलॉजी में BE और नैनोटेक्नोलॉजी में M-Tech की डिग्री हासिल की है। वह जून 2023 से अयोध्या के SSP थे। उनकी नई जिम्मेदारी गोरखपुर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना होगा।
देर रात शासन ने 14 ips अधिकारियों के तबादले किए। इसमें संत कबीर नगर के SP सत्यजीत गुप्ता को पुलिस उपायुक्त, कानपुर कमिश्नरेट बनाया गया है, जबकि गोरखपुर के SP रेलवे संदीप कुमार मीणा अब संत कबीर नगर के SP होंगे। 
गौरव ग्रोवर के कार्यकाल में गोरखपुर में अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखा गया। अब नैय्यर के नेतृत्व में जिले की चुनौतियों पर सबकी नजर रहेगी।















