बस चालक पर छेड़खानी-मारपीट का आरोप, पकड़ा गया 

बस चालक पर छेड़खानी-मारपीट का आरोप, पकड़ा गया 

 

संतकबीरनगर, । खाटू श्याम मंदिर, राजस्थान से दर्शन कर खलीलाबाद लौट रही महिला ने बस चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। विरोध पर चालक ने महिला के पति से मारपीट की और चाकू से हमले की कोशिश की। पीड़िता की फोन सूचना पर पुलिस ने बस रुकवाकर चालक को हिरासत में लिया। महिला की शिकायत पर छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज हुआ।

कोतवाली खलीलाबाद की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि 27 अप्रैल की रात बुकिंग बस से लौटते वक्त चालक ने सीट का बहाना बनाकर उनके पति को दूर बैठाया। रात 12 बजे चालक ने दो सहयोगियों संग छेड़खानी की। पति के विरोध पर मारपीट और चाकू से हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर चालक को पकड़ा। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी पर छेड़खानी, मारपीट और शांतिभंग की कार्रवाई चल रही है।

 

Previous articleलेखपाल की शिकायत: लूट-छेड़खानी का प्रयास, CCTV से पकड़ा गया बदमाश
Next articleसीएम योगी का जनता दर्शन, फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here