कैम्पियरगंज पुलिस ने तीन गुमशुदा लड़कियों को सकुशल बरामद किया।

कैम्पियरगंज पुलिस ने तीन गुमशुदा लड़कियों को सकुशल बरामद किया।

 

गोरखपुर, शुक्रवार: कैम्पियरगंज थाना पुलिस ने गुमशुदगी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। थाना कैम्पियरगंज पर दर्ज गुमशुदगी संख्या 10/2025 के तहत यह कार्रवाई शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 को पूरी की गई। 

घटना 23 अप्रैल 2025 को शुरू हुई, जब कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के मछलीगांव चौकी अंतर्गत परसौनी टोला की तीन लड़कियां फूलमति (पिता रामजीत), रीता (पिता महादेव), और लौंगी देवी (पिता राधेश्याम) की बेटियां शाम 6 बजे अपने घर से बिना बताए चली गईं। परिजनों की शिकायत पर 24 अप्रैल 2025 को थाना कैम्पियरगंज में गुमशुदगी संख्या 10/2025 दर्ज की गई। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के मार्गदर्शन, एसपी (उत्तरी) जितेंद्र श्रीवास्तव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज गैरव त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में तत्काल कार्रवाई शुरू हुई। थानाध्यक्ष कैम्पियरगंज राकेश रोशन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें मछलीगांव चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल दीनदयाल चौधरी, कांस्टेबल बब्लू यादव और महिला कांस्टेबल निकिता देवी शामिल थे। 

टीम ने सूझबूझ के साथ जांच को आगे बढ़ाया। स्थानीय सूचनाओं का विश्लेषण और तलाशी अभियान चलाकर पुलिस ने 25 अप्रैल 2025 को तीनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना की। 

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने इस सफलता के लिए पुलिस टीम को बधाई दी और कहा कि जनता की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। क्षेत्र में इस कार्रवाई से पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

Previous articleगैस रिसाव से नूडल्स फैक्टरी में विस्फोट, सुरक्षा मानकों की खुली पोल
Next articleपहलगाम आतंकी हमले पर बस्ती में शोक: ऐश्प्रा जेम्स ने दी श्रद्धांजलि।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here