डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने धमैंचा पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना।
संतकबीरनगर: जिले के प्रमुख समाजसेवी और सूर्या ग्रुप के निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने खलीलाबाद के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद के गांव धमैंचा पहुंचकर उनके छोटे भाई स्व. संजय राणा के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दुखद अवसर पर उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव भी मौजूद रहे। डॉ. उदय ने परिवारजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया

कुछ दिन पूर्व संजय राणा, जो पूर्व जिला पंचायत सदस्य थे, का असामयिक निधन हो गया था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। उनके दाह संस्कार के दौरान बिडहर घाट पर भारी भीड़ उमड़ी थी, जो उनकी लोकप्रियता का प्रतीक थी। आज भी उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। इस क्रम में डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने नित्यानंद और उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा, “जीवन और मृत्यु एक चक्र है, लेकिन इस दुख की घड़ी में हम सभी आपके साथ खड़े हैं।” उनके शब्दों ने परिवार को भावनात्मक संबल प्रदान किया।
डॉ. उदय ने परिवार के साथ समय बिताया और संजय राणा के सामाजिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि संजय की कमी को भरना मुश्किल है, लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। इस दौरान शंकर यादव, रविंद्र यादव, लाल यादव, पिंटू यादव सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।















