बाबा साहेब के आदर्शों पर चल रही भाजपा, विपक्ष कर रहा महापुरुषों का दुरुपयोग: योगी जी।

बाबा साहेब के आदर्शों पर चल रही भाजपा, विपक्ष कर रहा महापुरुषों का दुरुपयोग: योगी जी।

सीएम योगी ने बाबा साहेब आंबेडकर के योगदान को सराहा, विपक्ष पर साधा निशाना  

 

गोरखपुर,।। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत आयोजित संगोष्ठी में बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अभाव और अपमान के बीच सामाजिक बंधनों को तोड़कर सम्मान का रास्ता बनाया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा और अन्य दल महापुरुषों के नाम का दुरुपयोग कर जातीय संघर्ष को बढ़ावा दे रहे हैं, ताकि उनकी सच्चाई उजागर न हो।  

सीएम योगी ने कहा कि बाबा साहेब ने भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाने वाला संविधान दिया, जिसमें प्रत्येक नागरिक को सम्मान और समानता का अधिकार है। उन्होंने 1952 में अनुसूचित जाति, जनजाति, अति पिछड़ी जाति और महिलाओं को मताधिकार दिलाया। लेकिन कांग्रेस ने बाबा साहेब को संविधान सभा में शामिल करने से रोका और 1952 के चुनाव में उनके 78 हजार वोट रद्द करवाकर हार सुनिश्चित की। 1954 के उपचुनाव में भी उनके निजी सचिव को तोड़कर हरवाया गया।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 65 साल के शासन में बाबा साहेब के लिए एक भी स्मारक नहीं बनाया, जबकि मोदी सरकार ने इंग्लैंड में उनके निवास को स्मारक में बदला और पांच तीर्थ स्थल विकसित किए। उन्होंने जोर देकर कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों पर केवल भाजपा चल रही है, जो शिक्षा, संगठन और अन्याय के खिलाफ संघर्ष पर जोर देती है।  

सीएम ने सपा पर जिन्ना का महिमामंडन और महर्षि वाल्मीकि की जन्मस्थली लालापुर के विकास को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा ने अनुसूचित जाति को केवल वोट बैंक माना, न कि उनकी शिक्षा, आवास या राशन की चिंता की। इसके विपरीत, डबल इंजन सरकार ने पीएम स्वामित्व योजना के तहत एक करोड़ लोगों को जमीन के पट्टे दिए, इंसेफलाइटिस को समाप्त किया और जीरो पॉवर्टी की दिशा में काम किया।  

योगी ने विपक्ष के इंडी गठबंधन पर जातीय संघर्ष भड़काने और समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत में ही हर समुदाय का हित है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि बाबा साहेब के संदेश को अपनाकर समाज को एकजुट रखें और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ें।  

सबका साथ, सबका विकास: बाबा साहेब के सपनों का भारत

Previous articleरायबरेली: सड़क दुर्घटना के घायलों की सुध लेने देर रात जिला अस्पताल पहुंचे डीएम-एसपी ।
Next articleडॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने धमैंचा पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here