नौसढ़ उपकेंद्र पर अर्थिंग कार्य, मंगलवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से करें आवश्यक कार्य।

नौसढ़ उपकेंद्र पर अर्थिंग कार्य, मंगलवार को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से करें आवश्यक कार्य।

गोरखपुर,: गोरखपुर के नौसढ़ उपकेंद्र पर विद्युत व्यवस्था को और सुरक्षित बनाने के लिए महत्वपूर्ण अर्थिंग कार्य किया जाएगा। उपकेंद्र नौसढ़ के जूनियर इंजीनियर (जेई) विपिन सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 33 केवी लाइन और पावर ट्रांसफॉर्मर पर अर्थिंग का कार्य होगा। इस दौरान नौसढ़ और आसपास के समस्त क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

जेई विपिन सिंह ने जनता से अपील की है कि इस अवधि में अपने आवश्यक कार्य, जैसे पानी भरना, बैटरी चार्जिंग, या अन्य बिजली से संबंधित जरूरतें, पहले से पूरी कर लें। उन्होंने बताया कि अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण कार्य के समय में बदलाव संभव है, लेकिन प्रयास रहेगा कि कार्य निर्धारित समय पर पूरा हो, ताकि जनता को कम से कम असुविधा हो।

Previous articleकानून की पहरेदार महिला सिपाहियों ने बाबासाहेब की जयंती पर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा का दिया संदेश, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया उत्सव का उत्साह।
Next articleउत्तर प्रदेश में 9 IAS अधिकारियों का तबादला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here