संविधान के शिल्पी को नमन।
बस्ती में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर स्वच्छता अभियान और श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ दी सच्ची श्रद्धांजलि।
बस्ती
बस्ती में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को “भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान” के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। जिले के 2156 बूथों पर स्वच्छता अभियान और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। मड़वानगर अम्बेडकर पार्क में जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।
मिश्र ने कहा, “डॉ. अंबेडकर की मानवतावादी विचारधारा हमें शोषित-वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रेरित करती है।” अभियान संयोजक अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि यह पखवाड़े भर का अभियान सामाजिक समरसता और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए है।
लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत रूपरेखा के तहत यह प्रदेशव्यापी अभियान बाबा साहेब के योगदान को याद करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने स्वच्छता और श्रद्धा के साथ बाबा साहेब को याद किया।















